श्री हनुमान चालीसा अर्थ सहित | Hanuman Chalisa with Meaning
हनुमान चालीसा का पाठ जो भी मनुष्य सच्चे ह्रदय से और श्री बजरंगबली हनुमान जी पर सम्पूर्ण बिस्वास रखते हुए करता है. उस पर सदा ही बजरंगबली हनुमान जी की कृपा रहती है. कोई भी संकट उसका कभी भी बाल भी बांका नहीं कर सकती है. कोई भी नकारात्मक और दुष्ट शक्ति उस व्यक्ति का बाल भी बांका नहीं कर सकती है. बजरंगबली श्री हनुमान सदा ही उसकी रक्षा करते हैं. Hanuman Chalisa Hindi Meaning हनुमान चालीसा हिंदी अर्थ के साथ || दोहा || श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरु सुधारि | बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि || Hindi Meaning : “श्री गुरु महाराज के चरण कमलों की धूलि से अपने मन रूपी दर्पण को पवित्र करके श्री रघुवीर के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को देने वाला है।” बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवन-कुमार | बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार || Hindi Meaning : “हे पवन कुमार! मैं आपको सुमिरन करता हूँ। आप तो जानते ही हैं, कि मेरा शरीर और बुद्धि निर्बल है। मुझे शारीरिक बल, सद्बुद्धि एवं ज्ञान दीजिए और मेरे दुःखों व दोषों का नाश कर दीजिए।” || चौपाई || जय ...